Raigarh: रायगढ़ शहर से लगे नेतनागर गांव से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सड़क के नीचे पैरावट के ढेर में महिला और एक बच्चे की अधजली लाश मिली है। सूचना मिलने पर जूट मिल पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फिलहाल शव और आरोपियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम सघन जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बीती रात अज्ञात लोगों के द्वारा गाड़ी में लाकर महिला और एक बच्चे को पैरावट के ढेर में फेंककर आग के हवाले कर दिया गया है। जिसके बाद मौके से फरार हो गए है।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिला और बच्चा कहां के रहने वाले हैं, और किन लोगों ने उन्हें पैरावट के ढेर में फेंक कर आग लगाया है।
जानकारी मिलने पर अपडेट की जाएगी…










