Raigarh News: संदिग्ध हालात में मिले 5 महिला और 1 पुरुष ! पुलिस ने की रेड…

Raigarh News: खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम तेलीकोट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने रेड की है, जहां संदिग्ध अवस्था में पांच महिलाएं और एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। सभी व्यक्तियों पर थाना खरसिया में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज दोपहर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तेलीकोट में कुछ लड़के-लड़कियां इकट्ठे देखे गए हैं, जिनकी गतिविधियां उचित नहीं है । जिसके बाद तत्काल थाना एवं चौकी की स्मॉल टीम के साथ ग्राम तेलीकोट में मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही की गई, जहां 5 महिलाएं (खरसिया, रायगढ़, अंबिकापुर और जशपुर की) और एक व्यक्ति- श्याम कुमार वर्मा 56 साल निवासी पुरानी बस्ती खरसिया संदिग्ध अवस्था में मिले। जिनसे पूछताछ पर मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर थाना प्रभारी खरसिया द्वारा महिलाओं एवं पकड़े गए व्यक्ति को थाने लाया गया। जिन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया है ।

एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर रेड कार्यवाही में टीआई राकेश मिश्रा, टीआई सौरभ द्विवेदी, सब इंस्पेक्टर मनीष कांत सिंह, एएसआई पृथ्वीराज मोहंती, लक्ष्मी राठौर, लेडी हेड कांस्टेबल सरोजिनी राठौर और लेडी कांस्टेबल रंजीता चौहान शामिल थी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker