Raigarh News: घर से पढ़ने निकली नाबालिग न स्कूल पहुंची न ही वापस घर आई ! परिजन पहुंचे थाने, आरोपी गिरफ्तार !

Raigarh News: नाबालिग बालिका को भगा ले जाने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लैलूंगा पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में आरोपी को रिमांड पर भेजा है।

जानकारी के अनुसार, बालिका के परिजन द्वारा 2 अगस्त 2023 को थाना लैलूंगा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी नाबालिक लड़की 1 अगस्त को स्कूल जाने के लिए सुबह घर से निकली और शाम तक वापस नहीं आई जिसे अपने स्तर पर पता तलाश किये पर बालिका नहीं मिली । बालिका के सहेलियां में पता करने पर जानकारी मिली कि बालिका सूरज महंत निवासी ग्राम गारे के साथ बातचीत करती थी । इस पर सूरज महंत के घर भी पता किये सूरज महंत घर पर नहीं मिला, परिजनों ने शंका जताई कि सूरज महंत ही बालिका को कहीं भगाकर ले गया है ।

थाना लैलूंगा में आरोपी सूरज महंत पर धारा 363, 366 भादवि एवं 8 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम कर बालिका एवं आरोपी की पतासाजी, विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान बालिका को सकुशल दस्तयाब किया गया । घटना के बाद से ही आरोपी सूरज महंत गिरफ्तारी से बचने फरार था, पुलिस आरोपी पर मुखबीर लगाये हुये थी । महिला संबंधी अपराधों में 60 दिवस के भीतर चालान पेश किए जाने की समयसीमा में लैलूंगा पुलिस द्वारा आरोपी सूरज महंत के विरुद्ध धारा 173(8) सीआरपीसी के तहत चालान न्यायालय पेश किया गया था । आरोपी लुक छिपकर अग्रिम जमानत के लिए प्रयासरत था । थाना प्रभारी लैलूंगा मोहन भारद्वाज न्यायालय में जमानत विरोध प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिससे आरोपी को अग्रिम जमानत का लाभ नहीं मिल पाया और आरोपी पुलिस के बढ़ते दबाव पर सरेण्डर की स्थिति में था । 08.12.2023 को लैलूंगा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker