Raigarh News: घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत हाई स्कूल मैदान कैंपस में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घरघोड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। सोशल मीडिया के जरिए मृतक की पहचान करने की कोशिश घरघोड़ा पुलिस कर रही है।
नेचुरल डेथ की आशंका
घरघोड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि बॉडी में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मृतक के पहने कपड़ों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वर्तमान में धान खरीदी कई मंडियों में की जा रही है, जहां बाहर से कई हमाल काम करने आये होंगे। संभवतः कल रात मृतक दिशा मैदान के लिए आया रहा होगा, जो नशे में लडखडा कर मैदान पर ही लेट गया होगा और ठंड अत्यधिक होने के कारण ठिठुरन से मौत हुई होगी। फिलहाल मृतक की पहचान हो जाने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसमें मौत की असल वजह पता चल जाएगा।