Bhatgaon News: कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र भटगांव का किया निरीक्षण ! किसानों ने गिनाई समस्या, निराकरण के लिए अधिकारियो को दिए निर्देश !

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 7 जनवरी 2024/ कलेक्टर के एल चौहान ने धान खरीदी केन्द्र भटगांव का निरीक्षण किया। चौहान ने धान खरीद चुके भंडारित धान को छूकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर किसानों ने कलेक्टर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर चौहान ने स्थल पर ही निराकरण के लिए अधिकारियो को निर्देश दिए।

इस अवसर पर एसडीएम डॉ स्निग्धा तिवारी, खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी एस के साहू, उप प्रबंधक जे पी सिंह, डीपीएम मनोज यादव, परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान, तहसीलदार कमलेश सिदार उपस्थित थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker