Bhatgaon News :व्यवसायिक परिसर में भ्रष्टाचार मामला : विधायक के चक्काजाम के बाद कांग्रेस में बगावत ! न.पं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी! भ्रष्टाचार करने वालों पर हो कार्यवाही- कविता प्राण लहरे !  

Bhatgaon News : नगर पंचायत भटगांव के जनप्रतिनिधियों द्वारा किये गए कार्यों में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाकर कांग्रेसी विधायक कविता प्राण लहरे के नेतृत्व में 5 जुलाई को भटगांव में चक्का जाम किया गया था। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी में इस्तीफा शुरू हो गया हैं। नगर पंचायत भटगांव की निर्वाचित कांग्रेसी अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, दो एल्डरमैन समेत कांग्रेस के पार्षदों ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा है।

ये था पूरा मामला

दरअसल नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से ही थे। और पूर्व विधायक भी कांग्रेस पार्टी से ही चुनाव जीते थे। लेकिन अचानक कांग्रेस के वर्तमान विधायक और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नगर पंचायत भटगांव के व्यावसायिक परिसर में लगातार भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया। जहां से गुटबाजी शुरू हुई, कांग्रेसी कार्यकर्ता 2 खेमे में बट गए। जिसका नतीजा पार्टी से बगावत के रूप में सामने आया।

जनता के हित के लिए लड़ाई लड़ रही हूं- विधायक

बीते 5 जुलाई को मैं आंदोलन रखी थी। जो नगर पंचायत भटगांव में व्यावसायिक परिसर में हुए भ्र्ष्टाचार को लेकर किया गया था। पब्लिक के माध्यम से मुझे जनाकारी मिली थी कि आये दिन व्यावसायिक परिसर में भ्रस्टाचार किया जाता है। जिसको लेकर मैन कलेक्टर, SDM के अवगत भी कराया था, लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। जिस कारण हमें मजबूरन आन्दोल करना पड़ा। यह आंदोलन जनता के हित के लिए है,कोई पार्टी विशेष के लिए नहीं।  जनता के हित के लिए लड़ाई लड़ रही हैं। व्यावसायिक परिसर आम जनता के लिए बना है। वह कोई राजनेता के राज करने के लिए नहीं बना है। SDM ने हमें आश्वासन भी दिया है कि 3 दिन में जांच रिपोर्ट देंगे। जांच के बाद पता चलेगा कि इस भ्रष्टाचार में कौन शामिल है। जो शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

कविता प्राण लहरे, विधायक

इन्होंने छोड़ी पार्टी

नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे ने बताया कि, आज पार्षद सुख बाई नारंग, लक्ष्मीकांत देवांगन, इंद्रा केशरवानी, दुष्यंत नारंग, ईश्वर केवंट, पूर्व एलडरमेन दिलहरण साहू, सुधराम यादव के साथ सरपंच टेढ़ीभद्रा प्रेम कुमारी नारंग और अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता के साथ हमने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण मालाकार और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू को व्हाट्सएप के जरिए भेज दिया है। हमारे सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के ऊपर कांग्रेस से ही विधायक कविता प्राण लहरे ने भ्रष्टाचार का झूठा आरोप लगाते हुए चक्काजाम कर हमारे मान -सम्मान को ठेस पहुंचाया है इसी वजह से हमने इस्तीफा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker