Raigarh News : जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र से आत्महत्या की खबर सामने आई है। पोलियो बीमारी से ग्रसित अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। सुसाइड की यह घटना सराईपाली गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार,पुलिस ने मृतक की पहचान बारीक राम पिता जेठू राम अगरिया उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी सराईपाली के रूप में की है। बताया जाता है कि मृतक पोलियो बीमारी से ग्रसित था, जो उपचार के बाद ठीक हो गया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसके दोनों पैरों में दर्द की शिकायत थी, जिससे वह परेशान था, और आज दोपहर करीबन 1 बजे फांसी पर झूल कर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया।