Raigarh News: 3 सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश भर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए है। जिससे पूरे प्रदेश की स्वस्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही है। रायगढ़ जिले में पदस्थ 137 CHO के हड़ताल में चले जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा असर पड़ा है। हड़तालिन स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है, तब तक वे अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी तीन प्रमुख मांग है, जिसमें गृह जिले मे स्थान्तरित नियम, 8 किमी मुख्यालय निवास की अनुमति, कांकेर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को बर्खास्त किया गया है, उसकी बहाली किया जाए। कार्य आधारित वेतन (PLP) 15 तारीख के भीतर भुगतान का आदेश है, इसके बाद भी राशि नहीं दी गई है।
ये कार्य हो रहें प्रभावित
हड़ताल के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र में होने वाले ऑनलाइन कार्य जैसे डेली रिपोर्टिंग, वैलनेस रिपोर्टिंग, आईडीएसपी,ई- संजीवनी, यूविन, एनसीडी हेल्थ मेला प्लानिंग समेत रिपोर्टिंग कार्य प्रभावित हो रहा है। आने वाले दिनों में यह हड़ताल लगातार जारी रहा तो स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले मरीजों को दिक्कत होगी। आज शुक्रवार को जिले के कई स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका है।
3 सूत्रीय मांगे
- सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियो का लंबित कार्या अधारित वेतन PLP का भुगतान माह मई 2024 तक का पूर्ण किया जावे एवं अगामी माह से नियमानुसार प्रत्येक माह के 15 तारीख के भीतर भुगतान करना सुनिश्चित किया जावे।
- महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उनके गुह जिले मे स्थानान्तरण देने हेतु छूट प्रदाय किया जावे एवं मुख्यालय निवास का दायरा मुख्यालय से 8 कि.मी. के परिधी मे निवास करने हेतु छूट दिया जाये।
- पवन कुमार वर्मा, जिला संयोजक कांकेर की सेवा समाप्ति के आदेश को तत्काल निरस्त कर सेवा मे बहाल करते हुए दोषी अधिकारियों के उपर नियमानुसार कार्यवाही किया जाये।
चरणबद्ध आंदोलन का प्रारूप
ज्ञापन में बताया गया है कि 18.06.2024 से 20.06.2024 तक समस्त आनलाईन रिर्पोटिंग कार्य का बहिष्कार किया गया है। तत्पश्चात् मांग पूरी नहीं होने पर आज से पूर्ण रूप से कार्य बंद कर जिला मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे है।