Raigarh News : ओवरलोड फ्लाई ऐश वाहनों का इंतजार कर रहा यातायात विभाग ! जांच की खबर लगते ही थम गए पहिए, पेट्रोल पंप के पास गाड़ियों की लगी लंबी कतार ! जानिए पूरा मामला…

Raigarh News: जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में फ्लाईएश की ओवरलोड गाड़ियां धड़ल्ले से चल रही हैं। बेलगाम रफ्तार और वाहनों में क्षमता से अधिक फ्लाईएश  होने के कारण लगातार क्षेत्रीय लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं। जिसको देखते हुए  ओवरलोड गाड़ियों और रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। सर्व आदिवासी समाज द्वारा चक्का जाम की चेतवानी भी दी गई है। जिससे प्रशासन एक्शन मोड पर है। आज आर टी ओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम जांच के लिए धरमजयगढ़ क्षेत्र गई है।

फ्लाईएश लोड गाड़ियों की लंबी कतार

प्रशासन को चकमा देने की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार,फ्लाई ऐश गाड़ियों पर चेकिंग अभियान चलाये जाने की जानकारी वाहनों से संबंधित लोगों को मिल गई है। जिससे प्रशासन को चकमा देने की कोशिश हो रही है। जिस जगह पर यातायात और परिवहन विभाग की टीम जांच के लिए खड़ी है। उस रास्ते से फ्लाई ऐश की गाड़ियां नहीं निकल रही है। फ्लाई ऐश ओवर लोड वाहन गेरसा पेट्रोल पंप के पास कतार लगा कर खड़ी हैं।

5 जुलाई को चक्का जाम की चेतावनी

विदित हो कि सड़क निर्माण के लिए लाए जा रहे फ्लाई ऐश की गाडियां आए दिन दुर्घटना को अंजाम दे रही है। जिससे परेशान होकर, 5 जुलाई को चक्का जाम करने के लिए सर्व आदिवासी समाज ने ज्ञापन सौंपा था।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker