Tamnar News: करंट की चपेट में आया किसान,मौके पर मौत ! तमनार थाना क्षेत्र की घटना….

Tamnar News: तमनार थाना क्षेत्र के मिलुपारा में करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। घटना कल शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मिलूपारा के सिदार पारा निवासी धनी राम कलंगा उम्र 50 वर्ष है। पुलिस ने बताया कि मृतक अपनी बाड़ी और खेतों में पानी सिंचाई करने के लिए बोरवेल लगाया है। जिसके लिए विद्युत की सप्लाई ट्रांसफार्मर के पास से की जा रही थी। मृतक के द्वारा बोरवेल चलाने के लिए केबल वायर खींचा गया था,जो हाई टेंशन वायर के ऊपर से गुजरा था।

इत्तेफाक कल मृतक सड़क पर गिरे अपने वायर को किनारे कर रहा था, जिस जगह से विद्युत सप्लाई के लिए तार जोड़ा गया था, वहां से तार निकला हुआ था। लेकिन हाई टेंशन वायर से गुजरा केबल शॉर्ट सर्किट या अन्य वजह से छीलकर विद्युत प्रवाहित हाई टेंशन तार से कनेक्ट था। जिस वजह से केबल वायर में करेंट प्रवाहित हो रहा था, तभी रोड पर गिरे केबल वायर को हटाते वक्त मृतक का हाथ केबल के नंगे तार पर लग गया। और देखते ही देखते कुछ ही क्षणों में धनीराम की सांसे थम गई।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker