Tamnar News: जिले के तमनार थाना क्षेत्र से दुखद घटना सामने आई है। करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया है। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम कठरापाली की बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका शेत कुमारी पति जगलाल चौहान उम्र 59 साल है, जो आज सुबह करीबन 7:00 बजे घर की सफाई करने के दौरान बोर्ड पर लगे प्लग को हटा रही थी। हाथ में पानी होने के कारण पानी रिसकर प्लग के पिन पर चला गया। जो सप्लाई बोर्ड से जुड़ा हुआ था। जिससे वह करंट की चपेट में आ गई और कुछ मिनट में दम तोड़ दिया।










