Raigarh News : अनियंत्रित होकर पलटी बस! कई यात्री घायल, चालक फरार! धरमजयगढ़ के सिसरिंगा घाटी की घटना?..

Raigarh News : जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार सभी लोगों को चोटें आई हैं,वहीं 4 यात्रियों को गंभीर चोटें आने की बात कही जा रही है। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जय माता दी बस रायगढ़ केवड़ा बॉडी बस स्टैंड से यात्री लेकर जशपुर जा रही थी। इसी दौरान सिसरिंगा मंदिर के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद लोगों की चीख- पुकार मच गई।

बस में 25-30 लोग थे सवार

घाटी के पास यह हफ्ते भर में दूसरी बड़ी घटना है, इससे पहले घटनास्थल पर ही पिकअप भी पलट पलट गई थी। बताया जा रहा है कि, बस में लगभग 25-30 लोग सवार थे। समय पर पहुँचने के लिए चालक तेज रफ्तार से बस को चला रहा था। बस पलटने की घटना के बाद से बस चालक फरार हो गया है। धरमजयगढ़ पुलिस आरोपी बस चालक की तलाश में जुट गई।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker