Raigarh News: टाउन में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी से 30 पाव शराब जब्त…

Raigarh News: आज सुबह, जूटमिल पुलिस ने टाउन क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान एक युवक को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति पुराना सारंगढ़ बस स्टैंड मटन मार्केट से संत विनोबा नगर की ओर एक प्लास्टिक बैग में भारी मात्रा में शराब लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। युवक ने अपना नाम रोहन दत्ता पिता स्वप्नेन्द्र दत्ता (21 वर्ष) बताया, जो संत विनोबा नगर वार्ड क्रमांक 34 का निवासी है।

आरोपित के बैग की तलाशी में 180 एमएल की सीलबंद बोतल में 16 नग देशी प्लेन शराब और 14 नग देशी मसाला शराब मिली जिसकी कीमत 2,680 रुपये है। जांच में पाया गया कि वह अवैध रूप से शराब बेचने के उद्देश्य से इसे ले जा रहा था। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज के निर्देशन पर शराब रेड की इस कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक सुशील यादव और जितेश्वर चौहान शामिल थे।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker