Raigarh News: औद्योगिक नगरी रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में फ्लाईएश की समस्या से लोगों का नाता खत्म होता नहीं दिख रहा है। जेपीएल से निकलने वाली फ्लाई एस की ट्रांसपोर्टिंग के लिए उपयोग में लाये जा रहे हाईवा वाहनों से सड़कों पर फ्लाई एश रूपी गुब्बार उड़ रहा है। जिससे तमनार से धौराभांठा की ओर जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा। ऐसा नहीं है कि मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारीयों से लेकर प्रबंधन के कर्मचारियों तक नहीं पहुंच रही हो। लेकिन इन लापरवाह वाहन मालिक और चालकों पर कार्यवाही की बात तो दूर नजरें उठाने की हिमाकत भी अधिकारी नही कर पा रहे है।

कार्रवाई के नाम पर महज खानापूर्ति
फ्लाई एस की समस्या को लेकर लगातार शिकायतें जाती है, पीड़ित लोगों के द्वारा चक्का जाम किया जाता है। समस्या अखबारों पर सुर्खियां बनती है, तो जिम्मेदार विभाग के द्वारा केवल दिखावे के लिए कार्यवाही कर दी जाती है। ऐसा ही मामला कुछ दिनों पहले देखने को मिला था। शिकायत के बाद अचानक आरटीओ विभाग की टीम ने तमनार क्षेत्र में दबिश दी थी और फ्लाई एस से लदी कुछ गाड़ियों पर नाम मात्र के लिए कार्यवाही कर पल्ला झाड़ लिया था।

क्या अनिश्चितकालीन चक्का जाम से सुधरेगी स्थिति ???
फ्लाई एस की समस्या से लोग जब त्रस्त होते हैं तो चक्का जाम किया जाता है, फिर प्रबंधन और प्रशासन के द्वारा समझाइस का दौर चलता है और चक्का जाम खुलवा दिया जाता है। चक्का जाम होने के बाद कुछ दिनों तक सिस्टम में कुछ बदलाव आता है, वाहनों में सही तरीके से त्रिपाल ढके जाते है, रफ्तार भी नियंत्रित रहती है, लगातार सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाता है। लेकिन फिर मामला जब ठंडा होता है तो सिस्टम फिर बदल जाता है। फ्लाई एस ढोने वाली गाड़ियों की गति दोगुनी हो जाती है, ड्राइवर त्रिपाल ढकना भी उचित नहीं समझते हैं और सड़क पर पानी का छिड़काव होना भी बंद हो जाता है। जिसके बाद फिर राहगीरों को फ्लाई एस का स्वाद मजबूरी में चखना पड़ता है। जो स्थिति अब तमनार क्षेत्र में निर्मित हो चुकी है। एक बार फिर क्षेत्रवासियों का सब्र का बांध टूटता दिख रहा है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर एक बड़ा आंदोलन फ्लाई एस के विरोध में छिड़ेगा।
वीडियो में देखें फ्लाई एस ट्रांसपोर्टिंग पर लगे वाहन की गति और उड़ता फ्लाई एस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिख रहा लोगों का आक्रोश
क्षेत्रीय युवा और राजनीतिक पार्टियों से जुड़े रहने वाले लोगों के द्वारा सड़कों पर उड़ रहे फ्लाई एस से होने वाली समस्या को बताते हुए आक्रोश जाहिर किया गया है।
Raigarh News: टूटी सड़कों से उड़ रही धूल ! डस्ट खाते भविष्य गढ़ रहे बच्चे ! खुजली और खांसी से परेशान आदिवासी कन्या आश्रम ! तहसीलदार को ज्ञापन… पढ़िए पूरी खबर…
राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेताओं ने भी शाधि चुप्पी
जनता की आवाज बनने वाले राजनीतिक पार्टियों से तालुकात रखने वाले क्षेत्रीय नेता भी फ्लाई एस की समस्या से दो-चार हो रहे हैं। लेकिन इस मसले पर सभी ने चुप्पी साध रखी है। कुछ एक नेताओं के द्वारा फ्लाई इस की इस समस्या को सोशल मीडिया के जरिए शेयर कर बतलाने की कवायद की गई है। लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों के साथ ताल से ताल मिला कर इस समस्या को उखाड़ फेंकने के लिए कोई अगुवाई नहीं हुई है।