Raigarh Accident : दर्दनाक हादसा ! ड्यूटी जाने के लिए रिश्तेदार के घर से निकला था युवक, खड़े ट्रेलर से टकराया, मौके पर हुई मौत !

Raigarh Accident News : जिले की खूनी सड़कों पर हादसे थमते नहीं दिख रहे। आज सुबह फिर घरघोड़ा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ी ट्रेलर वाहन के पीछे टकरा जाने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई है।

यह दुखद हादसा घरघोड़ा थाना क्षेत्र के काजू बाड़ी बाईपास के कोयला साइडिंग के पास हुआ है। पुलिस ने घटना घटनाकारित वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

घरघोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में जान गंवाने वाले रामेश्वर चौहान पिता दया चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी रायकेरा का रहने वाला है। जो अपने पत्नी से मिलने चितापाली गया था। जहां से रात में वापस लौट कर वह अपने रिश्तेदार के गांव बैहामुड़ा में रुक गया था । जो आज सुबह रायकेरा स्थित एनटीपीसी में ड्यूटी करने के लिए निकला था, तभी वह सामने खड़े ट्रेलर वाहन से जा टकराया और उसकी मौके पर मौत हो गई।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker