Raigarh News : NH 49 में दर्दनाक सड़क हादसा! कार-बाईक के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत, कार चालक घायल ! कोतरारोड थाना क्षेत्र का मामला….  

रायगढ़। कोतरा रोड थाना क्षेत्र के गेजामुड़ा से बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। एनएच 49 में कार की चपेट में आने से बाईक सवार तीन युवकों की  मौत हो गई। घटना में कार चालक को भी चोट आई है, जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।


मिली जानकारी के मुताबिक छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेहरामुड़ा निवासी बाईक सवार तीन युवक अमित राठिया 20 साल, तरूण राठिया 16 साल, रितेश राठिया 16 साल कल शाम रायगढ़ शहर में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखने आये हुए थे, जहां देर रात 11 बजे के आसपास घर जाते समय बाईक सवार तीनों युवक जब ग्राम गेजामुड़ा के पास एनएच 49 में पहुंचे थे, तभी एक ट्रक को ओवरटेक करते समय बिलासपुर की तरफ से रही एक कार क्रमांक सीजी 10 एव्ही 5902 से बाईक की आमने – सामने जोरदार टक्कर हो गई।


इस घटना में मौके पर ही अमित राठिया की मौत हो गई जिसके बाद दोनों घायलों को तत्काल मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया। जहां रात में ही रितेश की मौत हो गई जबकि आज सुबह तीसरे घायल युवक अरूण राठिया की सांसे थम गई।

बताया जा रहा है कि इस घटना में कार चालक को भी गंभीर चोट आने की वजह से उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। कोतरारोड पुलिस  मर्ग कायम कर जाँच मे जुट गई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker