Tamnar Breaking:  तमनार क्षेत्र में युवक की हत्या, घटना से गांव में दहशत का माहौल! पुलिस जांच में जुटी…

Tamnar News :जिले के तमनार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बीती रात डोलेसारा पंचायत के कठरापाली गांव में ओमप्रकाश कुर्रे नामक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने सिलबट्टा (पिसाई में उपयोग होने वाला भारी पत्थर) से वार कर इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

तमनार थाना प्रभारी ने बताया कि जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में जल्द खुलासा कर न्याय दिलाया जाएगा।

 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker