Raigarh News : महाजेंको कंपनी के लिए बनाए जा रहे नए प्रोजेक्ट को लेकर लगातार मुड़ागांव का जंगल अदानी समूह उजाड़ रहा हैं। जिसका ग्रामीण और जनप्रतिनिधि विरोध करते आ रहे है, लेकिन पुलिस बल तैनात करके प्रशासन रोड़ा डालने वाले लोगो को दरकिनार कर रहा है। जंगल की कटाई को रोकने वाले लोगों को पुलिस हिरासत में लिया जा रहा है। पिछले दिनों लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार और भूतपूर्व विधायक सत्यानंद राठिया को उनके कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस हिरासत में लेकर अस्थाई जेल में डाल दिया गया था। जिसके बाद क्षेत्र में माहौल गरमाया था। विधायक की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों के विरोध का समर्थन करने के लिए कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज के साथ जिले के कांग्रेसी विधायक भी आये थे। हालांकि जंगल कटाई अभी भी चल रहा है।
पेड़ कटाई के विरोध में यूथ कांग्रेस ने शहर में किया प्रदर्शन, कलेक्टर को ज्ञापन
घटना के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश पाण्डेय ने आज दल बल के साथ रायगढ़ कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर अडानी और जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारे बाजी करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और स्पष्ट शब्दों में अल्टीमेटम दिया कि रायगढ़ जिला प्रदूषण के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है, उसके बावजूद विष्णु सरकार जब से बनी है, तब से जन सुनवाई पर जन सुनवाई और छत्तीसगढ़ के जंगलों को अडानी को बेचने का काम कर रही है, लेकिन हम रायगढ़ को अडानी को लूटने नहीं देंगे और इसका जोरदार विरोध होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में अडानी के ऑफिस का घेराव भी किया जाएगा।
ज्ञापन में बताया गया है कि जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुड़गांव में गुरुवार को जिला प्रशासन ने पुलिस बल के माथ मिलकर पहले गांव को सील कर दिया, इसके बाद जंगलों की कटाई शुरू कर दी, जिसका विरोध स्थानीय ग्रामीणों और कई जनप्रतिनिधियों ने किया, जिसके बाद उन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।यहां के जंगल की कटाई गारे पेलमा सेक्टर 2 कोल ब्लॉक के लिए की जा रही है, जिसे कोयला मंत्रालय द्वारा महाराष्ट्र विद्युत जनन कंपनी (महाजेंको) को आवंटित किया गया है, जिसका एमडीओ (माइन डेवलपर ऑपरेटर) के लिए अडानी इंटरप्राइजेज के साथ महाजेंको कंपनी द्वारा समझौता किया गया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां पर सामुदायिक वनाधिकार पट्टे भी दिए गए हैं, ऐसे में जंगलों की इस तरह रातोंरात कटाई शुरू कर देना स्थानीय वनवासियों के हितों पर कुठाराघात है। साथ ही पेशा एक्ट का पालन नहीं हुआ है और ग्राम सभा की फर्जी सहमति की बात सामने आई है, हमारा सरकार से साफ कहना है कि रायगढ़ जिला जो पहले से पर्यावरण प्रदूषण के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुका है,औद्योगिकरण के कारण यहां चर्म रोग, दमा की बीमारी और थायराइड की बीमारी लगातार बढ़ रही है। सरकार खोखले विकास और अपने उद्योगपति मित्र अडानी को फायदा देने उनके व्यापार की बढ़ाने रायगढ़ जिले के जनता के जीवन को ताक पर रख रहे है।जो बिल्कुल असहनीय है, बाहर से लोग आकर उद्योग लगा रहे है और यहां का इंसान प्रदूषण और गाड़ियों के नीचे कुचल कर मर रहा है। जिला प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा पूरे घटनाक्रम में जिस तरह की तानाशाही दिखाई गई है ऐसा कभी नहीं हुआ है।
हमारी मांग है कि तत्काल नियम विरुद्ध इस विनाश पर रोक लगाया जाए अन्यथा हम बड़े आंदोलन हेतु बाध्य होंगे और आगामी दिनों में कलेक्टर ऑफिस और अडानी के ऑफिस का घेराव करेंगे।
आज के कार्यक्रम के लैलूंगा विधान सभा युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रभात पटनायक, ऐन एस यू आई के जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन,जिला कांग्रेस के महामंत्री सौरभ अग्रवाल, सत्यप्रकाश शर्मा,युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता,महामंत्री तरुण गोयल,रितेश शर्मा,नितिन शर्मा,शाकिब अनवर, अभिषेक शर्मा,जग्गू ठाकुर,आरिफ अहमद,गौरव साव,संदीप पाण्डेय,मनीष ओझा, बलराम गोंड,आदेश कश्यप,आरिफ नियारिया, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।










