Raigarh News : फसल को मवेशियों से बचाने खेत पर बिछाये थे करंट प्रवाहित तार, चपेट में आकर नाबालिक की हुई थी मौत ! पिता पुत्र गिरफ्तार ! चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की घटना !

Raigarh News: फसल को मवेशियों से बचाने के लिए पिता-पुत्र द्वारा खेत पर करंट प्रवाहित तार बिछाया गया था, जिसकी चपेट में आकर नाबालिक की मौत हो गई थी। जिस पर चक्रधर नगर पुलिस ने पिता-पुत्र को गैरइरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम रेगड़ा में बीते 18 अप्रैल को हुई थी।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 18.04.2023 की शाम ग्राम रेगडा का शंकर चौहान पिता स्व. जगेश्वर चौहान (उम्र 12 वर्ष) अपने साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गांव के जोबानार खेत के पास गया था । शाम करीब 06.00 बजे शंकर मैदान से शौच के लिये खेत की ओर गया पर काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसके दोस्त जाकर देखे । शंकर चौहान जोबानार खेत मेड़ किनारे मृत पड़ा था । घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही, शव का पोस्ट मार्टम कराया गया ।

मर्ग जांच में पाया गया कि गांव का सुदंर साय उरांव (55 साल) और उसके बेटे संजय उरांव (22 साल) के द्वारा खेत में लगाये गये फसल की मवेशियों से सुरक्षा के लिये खेत के चारो तरफ छोटे-छोटे बास का घेरा लगा कर खंभे से अवैध हुकिंग कर खेत के चारो ओर जीआई व सेंट्रींग तार में करेंट सप्लाई किये थे । उसी तार की चपेट आने से बिजली करेंट लगने से शंकर चौहान (मृतक) की मृत्यु हुई है । आज थाना चक्रधरनगर में मर्ग जांज से आरोपी पिता, पुत्र पर धारा 304 आईपीसी और 135 विद्युत अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के कब्जे से जीआई व सेंट्रींग तार जप्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के साथ सम्पूर्ण कार्यवाही में एसआई दिनेश बहिदार, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू की अहम भूमिका रही है ।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker