तमनार-घरघोड़ा रोड पर सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत! तमनार पुलिस जांच में जुटी…

तमनार। तमनार थाना क्षेत्र के तमनार-घरघोड़ा रोड पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना राम मंदिर से कुछ दूरी पर बासनपाली से पहले हुई है । अंदेशा जताया जा रहा है कि सड़क से गुजरते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जोरदार था कि युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान खिरसागर राठिया (25 वर्ष), निवासी मौहापाली के रूप में की गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों की मदद से वाहन की पहचान की कोशिश कर रही है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker