Raigarh News : हत्या का खुलासा  :- डबरी में मिली थी युवक की लाश ! शराब पीने के बाद दोस्तों ने रॉड और स्क्रू ड्राइवर से वार कर उतारा मौत घाट! दो आरोपी गिरफ्तार…

Raigarh News: धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चानमारी डबरी में मिले युवक के शव पर पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हत्या और साक्ष्य छुपाने के अपराध में  गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। घटना 21 अक्टूबर की रात की है।

मिली जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चानमारी डबरी में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली थी। जिसकी पहचान 19 वर्षीय कैलाश सारथी के रूप में की गई थी। जिसके सर और सीने में चोट के निशान पाए गए थे। जिससे हत्या की आशंका को मध्यनजर रखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता चला कि कैलाश सारथी को लास्ट बार उनके दो दोस्तों के साथ देखा गया है। जिसे विवाद होते वक्त उनके मामा के द्वारा छुड़वाया गया था।

कैसे हुई थी हत्या की पूरी वारदात

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर की रात करीबन 10:00 गर्ल्स स्कूल के पास मृतक कैलाश सारथी और आरोपी अजीत यादव, लल्ला उर्फ सुरेश के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई हो रही थी। तभी मृतक का मामा राजेंद्र सारथी वहां पहुंचे और तीनों को शांत कराकर बीच बचाव किया। जिसके बाद मृतक और दोनों आरोपी शराब पीने के प्लान कर कैम्प पारा की ओर चले गए। फिर चांदमारी टिकरा में तीनों बैठकर शराब पिए। इसी दौरान लल्ला उर्फ सुरेश ने कैलाश की हत्या करने का प्लान बनाया। बहाना बनाते हुए सुरेश कैलाश के पीछे चला गया और मेटल के रॉड से कैलाश के सिर पर वार कर दिया। अजीत ने भी स्क्रू ड्राइवर से कैलाश पर हमला शुरू कर दिया । जिससे कैलाश ने दम तोड़ दिया,फिर उसके शव को डबरी में फेंक आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker