Raigarh News : रायगढ़ में अभूतपूर्व विरोध: धरमजयगढ़ क्षेत्र के पुरुंगा में प्रस्तावित अदानी कोल माइंस की जनसुनवाई के खिलाफ ग्रामीणों का आधीरात को भी धरना प्रदर्शन जारी ! सड़क पर सोये है प्रदर्शनकारी…

Raigarh News : धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पुरुंगा में प्रस्तावित अदानी समूह की कोल माइंस की जनसुनवाई को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। प्रभावित गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने आज जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टोरेट कार्यालय का घेराव किया। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शुरू होकर देर रात तक जारी है। परियोजना से पुरूंगा, समरसिंगा और तेंदुमुड़ी गांव प्रभावित हो रहा है। आगामी 11 नवम्बर को जनसुनवाई नियत की गई है।

दोपहर से विरोध में डटे है ग्रामीण

आधी रात बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों का जोश कम नहीं हुआ है। ग्रामीण कलेक्टोरेट कार्यालय के बगल की सड़क पर डटे हुए हैं और खुले आसमान के नीचे रात में सड़क पर ही सो गए। उनका कहना है कि जब तक जनसुनवाई को पूरी तरह निरस्त नहीं किया जाता, तब तक वे अपना धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे।

क्षेत्रीय विधायक मौके पर मौजूद

ग्रामीणों के इस अभूतपूर्व आंदोलन को क्षेत्रीय विधायक लालजीत राठिया का भी समर्थन मिला है, जो देर रात तक मौके पर मौजूद है। प्रदर्शन स्थल मरीन ड्राइव से टीवी टावर की ओर जाने वाली सड़क के पास स्थित है, जहाँ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

रायगढ़ के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी मांग को लेकर ग्रामीणों की भीड़ ने रात में कलेक्टोरेट कार्यालय के पास धरना दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कोल माइंस से पर्यावरण, जलस्रोत और आजीविका पर गहरा असर पड़ेगा, इसलिए वे किसी भी कीमत पर परियोजना की जनसुनवाई नहीं होने देंगे।

आधी रात को ही पका रहे खाना

समय भले ही आधी रात हो गई है, लेकिन लोगों का हौसला अभी टूटा नहीं है। सड़क पर प्रभावित सो कर प्रदर्शन कर रहे हैं, वही उनके लिए उनके साथी खाना पका रहे हैं। धरना स्थल से कुछ ही दूरी पर मिनी स्टेडियम के अंदर खाना बनाया जा रहा है।

खाना बनाते प्रभावित ग्रामीण
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker