Tamnar News : तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत, तमनार क्षेत्र की दुखद घटना !

Tamnar News : तमनार थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार दोपहर तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तमनार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान रोहित सिदार (उम्र 44 वर्ष), पिता बिसात सिदार, ग्राम झिकाबहाल निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित सिदार नहाने के लिए घर से निकला था। ग्रामीणों के अनुसार, वह तालाब की मेड़ पर आराम कर रहा था, तभी करवट बदलते समय फिसलकर केरा मुड़ा तालाब के गहरे पानी में जा गिरा, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker