तमनार ब्रेकिंग : अनियंत्रित ट्रेलर घर में घुसा, बाल-बाल बचे लोग, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम !

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत धौराभाठा–हमीरपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह लगभग 11 बजे लमडाँड़ गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा। हादसे में घर को भारी नुकसान पहुँचा है। घटना में एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं पास में खड़ा ट्रैक्टर का इंजन मलबे के नीचे दब गया।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर तेज रफ्तार में था और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित क्षतिपूर्ति और सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker