Tamnar News : तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, सो रहे परिजन बाल-बाल बचे,ग्रामीणों ने किया चक्काजाम !

रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है। देर रात झिकबहाल गांव में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रेलर अचानक एक घर में जा घुसा। हादसा इतना भीषण था कि घर का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन गनीमत रही कि उस समय घर के अंदर सो रहे लोग सुरक्षित बच गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार बढ़ती जा रही है, जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं अक्सर हो रही हैं। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीण सुबह होते ही सड़क पर उतर आए और मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर लोगों को समझाइश देने की कोशिश कर रहा है।घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker