Raigarh News : राधे महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा से शुरुआत ! पंडित डा महेंद्र मिश्र कथा व्यास श्रीमुख से करेंगे भागवत के विभिन्न कथा  !

रायगढ़। कला संस्कृति की नगरी रायगढ़ में
पंजरी प्लांट मोहल्ले की राधे महिला मंडल के नेतृत्व में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में कथा व्यास पंडित डा महेंद्र मिश्र राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता ज्योतिषचार्य देवभूमि हरिद्वार से शिक्षा प्राप्त है। उनके श्रीमुख से भागवतकथा का आयोजन के पहले दिन कलश यात्रा के साथ संगीत मय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ।


सार्वजनिक श्रीमद् भागवत कथा में दोपहर करीब 3 बजे से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में पीत वस्त्रधारी महिला- पुरूष श्रद्धालु अपने सिर पर कलश रखकर चल रहीं थीं। शोभा यात्रा में श्रद्धालु संकीर्तन पार्टी डीजे की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर जमकर थिरके। कलश यात्रा समापन के बाद श्रीमद् भागवत जी की आरती हुई एवं श्रद्धालु गण बड़े आनंद के साथ प्रसाद ग्रहण किए कलश यात्रा की विशेष आकर्षण यह रही कि कलश यात्रा का में कलश धारी तीन माताओं का चयन हुआ जिनको श्री धर्मचेतना मंच की ओर से व्यास मंच से विशेष सम्मानित किया जायेगा। इस यात्रा में देवी-देवताओं का आह्वान किया गया, और यह कथा के दिव्य माहौल की शुरुआत करती है। ततपश्चात पहले दिन भगवान श्री कृष्ण जी की आरती की गई। वहीं, दूसरे दिन 5 दिसंबर को शुकदेव जन्म परिलक्षित, जन्म वारह अवतार की कथा अमृत रसपान होगा। कथा वाचक पंडित डा महेंद्र मिश्र के द्वारा रोजाना दोपहर 3 बजे से शाम प्रभु कृपा तक प्रवचन करेंगे। जहां 12 दिसंबर तक आचार्य श्रद्धालुओं को भागवत की विभिन्न कथाएं सुनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker