Tamnar News: खाना बनाने में हुई देरी, गुस्साए पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला ! पत्नी हंता गिरफ्तार ! तमनार के ग्राम करमागढ़ की घटना !

Raigarh News: खाना बनाने में देरी होने पर तमतमाए पति ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम कर्मागढ़ में 28 अप्रेल की शाम की है। पुलिस ने पत्नी हंता को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक कल सुबह थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज को ग्राम करमागढ़ में एक महिला की संदेहास्पद मृत्यु की सूचना मिली । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर तत्काल अपने स्टाफ के साथ ग्राम करमागढ़ रवाना हुए । जहां गांव के मिट्ठूलाल सिदार के मकान परछी में उसकी पत्नी पार्वती सिदार का शव पड़ा मिला । शव पंचनामा कार्यवाही कर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । घटनास्थल से जांच अधिकारी ने मृतिका के चूड़ी, कंगन वगैरह की जब्ती की । घटनास्थल को देखने से संघर्ष के निशान पाये गए ।

प्रथम दृष्टया मृतिका के पति मिट्ठूलाल पर उसकी पत्नी से मारपीट का संदेह पर मिट्ठू लाल को हिरासत में लिया गया। मृतिका के शार्ट पीएम रिपोर्ट पर मृत्यु की प्रकृति हत्यात्मक होना पाये जाने पर संदेही मिट्ठूलाल सिदार से पूछताछ किए जाने पर उसने पत्नी की हत्या करना कबूल किया ।

बताया कि 28 अप्रैल की सुबह दोनों पति पत्नी काम करने गए थे । शाम को दोनों एक साथ वापस घर आये । पार्वती खाना नहीं बनाई थी जिसे खाना जल्दी बनाने को कहने पर चिल्लाने लगी । दोनों के बीच बहस बढ़ गया और हिंसक रूप ले लिया । मिट्ठूलाल घर में रखें बांस के फाड़ी (टुकड़ा) उठाकर उसकी पत्नी के सिर, गला, गर्दन, सीना, पीठ में मारकर चोट पहुंचाया जिससे पार्वती को गंभीर चोट आने से वहीं गिर गई और उसकी मौत हो गई । आरोपी मिट्ठूलाल सिदार पिता स्वर्गीय भीम सिदार 50 साल निवासी करमागढ थाना तमनार के विरुद्ध हत्या का अपराध (302 IPC) दर्ज कर तमनार पुलिस द्वारा आरोपी मिट्ठूलाल सिदार से वारदात मारपीट में प्रयुक्त बांस का फाड़ी बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker