Tamnar News: तमनार-घरघोड़ा मार्ग पर नही थम रहे ‘हैवी पहिये’ ! प्रशासनिक लापरवाही से “सिसक जाएगी सड़क” ! तत्काल भारी वाहन रोकने SDM को ज्ञापन ! ग्रामीण बोले- सिंगल रोड को ‘ओवरलोड वाहन’ से बचा लें…

Tamnar News: जिले के तमनार- घरघोड़ा रोड में प्रतिबंधित भारी वाहनों की रेलमपेल जारी है। उखड़ती सड़कें और बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए क्षेत्रीय बशिन्दों में आक्रोश है। प्रशासनिक सुस्त रवैया से परेशान देवगढ़ की जनता ने क्षेत्रीय अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क व लोगों की जान बचाने गुहार लगाई है, लेकिन अखबारों में छपी खबरें और ग्रामीणों की फरियाद भी प्रशासनिक नुमाइंदों के सामने बेअसर साबित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जिम्मेदार अधिकारियों को मामले से अवगत कराने के बावजूद भी भारी वाहनों के पहिए सड़क पर नहीं थमें हैं। पहले के जैसे ही भारी वाहन लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करते हुए प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजर रही है।

सीएसपीडीसीएल अडानी माइंस से आने वाली गाड़ियां रहती है ओवरलोड

देवगढ़ के ग्रामीणों द्वारा एसडीएम घरघोड़ा को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि देवगढ़, तमनार से घरघोड़ा जाने के लिए एक ही पहुंच मार्ग है। जिस पर सीएसपीडीसीएल अडानी माइंड से भारी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। यह सभी वाहन ओवरलोड रहते हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन के जरिए एसडीएम से जानकारी मांगी है कि इस मार्ग से ओवरलोड भारी वाहनों का आना-जाना वैद्य है या नहीं ? साथ ही ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि यदि उक्त मार्ग से भारी वाहनों का गुजरना अवैध है, तो इन पर रोक लगाया जाए तथा इस रोड को ओवरलोड वाहनों से बचाया जाए।

सड़क किनारे खड़ी हैवी गाड़ियां
लोडेड भारी वाहन

क्या कहती है SDM

मैंने संबंधित थाने में मामले को लेकर जानकारी दे दी हूं। तब उन्होंने कहा है कि हम स्टाफ लगाएंगे। मैं एक बार और फॉलोअप ले लेती हूं।

ऋषा ठाकुर, SDM घरघोड़ा

क्या कहते है SDOP

लोडेड गाड़ियां दिखती है तो कार्यवाही करेंगे। बीच में कार्रवाई हुई थी। अभी कोई कार्यवाही हुई है या नहीं मैं पूछ कर बताता हूं !

दीपक मिश्रा,SDOP धरमजयगढ़

क्या कहते है थाना प्रभारी

भारी वाहनों पर आज कार्यवाही नहीं हुई है। पिछले दिनों कार्रवाई हुई थी। जानकारी के लिए बोर्ड में स्पष्ट लिखा भी गया है कि भारी वाहन प्रतिबंधित है। आगे और भी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी घरघोड़ा

अंत मे कुछ सवा

1.घरघोड़ा तमनार मार्ग पर भारी वाहनों का चलना प्रतिबंधित है, तो हैवी गाड़ियां सड़कों से क्यों गुजर रही है?

2. पुलिस कार्यवाही कर रही है तो ग्रामीणों को एसडीएम से गुजारिश करने के लिए क्यों जाना पड़ रहा है ?

3. पुलिस कार्यवाही कर रही है तो ट्रांसपोर्टर उसी मार्ग पर गाड़ियां क्यों भेज रहे हैं?

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker