सारंगढ़ -बिलाईगढ़ : गांजा तस्करों के मंसूबे पर सरिया पुलिस ने फेरा पानी !ओडिसा से गांजा लाकर कोरबा में खपाने की थी तैयारी ! 50 किलो गांजा और कार जप्त, तीन आरोपी गिरफ्तार !

सारंगढ़ -बिलाईगढ़। सरिया पुलिस को गांजा तस्कर पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। कार के जरिए उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मादक पदार्थ खपाने का प्रयास को सरिया पुलिस ने विफल किया है। 50 किलो अवैध गांजा के साथ तीन आरोपियों को दबोचा गया है, वहीं घटना में प्रयुक्त कार जप्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी सरिया विजय चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली की एक सिल्वर रंग की मारूति सुजुकी एस प्रेसो वाहन क्रंमांक CG 12 BK 3474 में तीन व्यक्ति भुक्ता उडिसा से कंचनपुर बेरियर से होते हुए कोरबा की ओर अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु लेकर आने वाले है।
मुखबिर की सूचना पर बिना देर किये रेड कार्यवाही हेतु हमराह स्टाफ के कार्यवाही हेतु ग्राम कंचनपुर बेरियर रवाना हुआ। साथ में कार्यवाही सबंधी दस्तावेज विवेचना बैग, इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, कम्प्युटर ,सीपीयु,एवं प्रिंटर सील, चपड़ा माचिस मोमबत्ती सुई धागा एवं अन्य आवश्यक समान के साथ लेकर रवाना हुआ।

इसीबीच नाकाबंदी के दौरान एक सिल्वर रंग की मारूति सुजुकी एस प्रेसो वाहन क्रंमांक CG 12 BK 3474 में तीन व्यक्ति ओडिसा की ओर से आते मिले,जिसे हमराह स्टाप के रोककर पूछताछ करने पर वाहन चालक अपना नाम मनोज कुमार केंवट पिता स्व0 उदल राम केंवट उम्र 35 वर्ष साकिन नोनबिर्रा थाना करतला जिला कोरबा (छ0ग0),वाहन चालक के बगल मे बैठा व्यक्ति अपना नाम सेतराम सन्डेल पिता स्व0 दौलतराम सन्डेल उम्र 52 वर्ष साकिन ग्राम सुमेधा पोस्ट बलगी थाना बाकिमोगरा जिला कोरबा (छ0ग0) एवं पीछे सीट मे बैठा व्यक्ति अपना नाम गोकुल सिंह नायक पिता जगत राम नायक उम्र 23 वर्ष साकिन कटोरी नगोई थाना कटघोरा जिला कोरबा (छ0ग0) का होना बताये।

आरोपीयो के तलाशी के दौरान आरोपीयो के कब्जे से एक सिल्वर रंग की मारूति सुजुकी एस प्रेसो वाहन क्रंमांक CG 12 BK 3474 के पिछे डिक्की के अंदर पांच सफेद रंग कि प्लास्टिक बोरी के अंदर से बरामद कुल 50 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला। गांजा कुल वजन 50 किलोग्राम कीमती 250000 /-रूपये एक सिल्वर रंग का मारूति सुजुकी एस प्रेसो वाहन क्रंमांक CG 12 BK 3474 जिसका चेचिस न MA3RFL61SPA427186 व इंजन न0 K10CNC246559 कीमती 300000 रूपये जुमला 550000/- रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया , धारा 20 बी एन0डी0पी0एस एक्ट का अपराध पंजीबंध कर आरोपीयो को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी विजय चौधरी, स.उ.नि. छोटे लाल सिदार, प्रधान आरक्षक सत्यम मंडलोई, आरक्षक राजकुमार साव, मोहन लाल पटेल,नर्मदा, यादराम, अमर, दिलीप आदि का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker