सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पुलिस की बड़ी छापेमारी ! भटगांव के ग्राम सलोनी कला में 50 से अधिक पुलिस जवानों ने दी दबिश ! अवैध शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार !

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा के दिशा निर्देश पर थाना भटगांव के सलोनीकला गांव में कच्ची महुआ शराब की बड़ी खेप की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा द्वारा डीएसपी मुख्यालय मनीष कुंवर को उक्त सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिए।

अवैध शराब के साथ आरोपी

जिस पर डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में 50 से अधिक पुलिस जवानों की टीम ने ग्राम सलोनीकला में ताबड़तोड़ छापेमारी कार्यवाही करते हुए 110 लीटर महुआ शराब को जप्त किया और लगभग 15 क्विंटल महुआ पास को नष्ट किया गया l

पुलिस की बड़ी टीम को आता देख शराब कोचिया मौके से भाग खड़े हुए l पुलिस की इस कार्यवाही से भटगांव थाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया है l पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने सभी थाना प्रभारियों को कड़े वह स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ सट्टा शराब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l भविष्य में भी संपूर्ण सारंगढ़ जिला क्षेत्र में इस प्रकार की कार्यवाहीयाँ जारी रहेगी l

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker