Sarangarh News : सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुडेली के पास आज फिर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हाईवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची है। ग्रामीणों के साथ समझाइस का दौर जारी है। बीते 2 घंटे से शव को सड़क पर रखकर आक्रोशित ग्रामीण विरोध जता रहे हैं।



मिली जानकारी के अनुसार, मृतक खाना खाने के लिए साइकिल से जा रहा था, तभी वह तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आ गया। इसके कुछ समय बाद ही वह दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों की भिंड मौके पर इकट्ठी हो गई। अभी तक परिजन शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम किए हुए है। सारंगढ़ पुलिस के उच्च अधिकारी और चुनावी ड्यूटी में आये bsf जवानों की टुकड़ी मौके पर मोर्चा संभाली हुई है। मृतक का नाम भगत राम बरेठ निवासी गुडेली बताया जा रहा है।