Raigarh News: महलोई में पांच दिवसीय निशुल्क योग शिविर संपन्न !

Raigarh News: जिला आयुर्वेद अधिकारी रायगढ़ के मार्गदर्शन में आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर समकेरा द्वारा तमनार विकासखंड के ग्राम पंचायत महलोई में 3 फरवरी से 7 फरवरी तक पांच दिवसीय निशुल्क आयुर्वेद प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश कुमार महापात्र के संयोजन में विभाग के प्रशिक्षक टिकेश्वर प्रसाद साहू द्वारा विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। जिनमे सूर्य नमस्कार, मर्कटासन, धनुरासन, भुजंगासन, वक्रासन सहित विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम के बारीकियों का प्रशिक्षण दिया गया। स्वस्थ तन मन एवं जीवन शैली जन्य रोगों से बचाव के लिए भोर में ही योग व्यायाम का आयोजन प्रातः 6:00 से 8:00 तक रखा गया।

योगाभ्यास शिविर में युवा वर्ग ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा प्रशिक्षक से योग व्यायाम के अनुभवों की जानकारी ली। आयुर्वेद विभाग द्वारा सामान्य योग अभ्यासक्रम, हृदय रोगों का निवारण कमर दर्द का निवारण, रोग विशेष के लिए योग विशेष, रोग योग एवं स्वास्थ्य आदि ब्रोशर पंपलेट वितरण किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

सरपंच तीरथ प्रसाद राठिया, उपसरपंच राम पटनायक, ग्राम प्रमुख चित्रसेन पटनायक, लाल बहादुर पटनायक,राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष निरंजन साहू, मोतीलाल साहू, आकाश महापात्र, मधुसूदन गुप्ता, प्रह्लाद यादव, खीर सागर पटेल , शिक्षिका द्रौपदी साहू, दीपिका साहू का सक्रिय योगदान रहा तथा ग्रामीण युवाओं ने डॉ अवधेश महापात्र के प्रेरक नेतृत्व में “आयुष योगा क्लब “के गठन का संकल्प लेते हुए योग एवं आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की प्रतिबद्धता जताई।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker