सारंगढ़-बिलाईगढ़ : 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला ! नवगठित जिला सारंगढ़ के एसपी भी बदले ! देखें ट्रांसफर लिस्ट…

सारंगढ़-बिलाईगढ़। राज्य शासन द्वारा लगातार आईपीएस और आईएएस अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। एक बार फिर छत्तीसगढ़ शासन गृह विभाग द्वारा तबादला आदेश जारी किया गया है। जिसके मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक एसीबी मुख्यालय रायपुर श्रीमती पारुल माथुर को पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सरगुजा रेंज, सरगुजा की नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा रायपुर प्रखर पांडे को उप पुलिस महानिरीक्षक एसीबी मुख्यालय रायपुर बनाया गया है। नवगठित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा को अब सेनानी प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई का प्रभार दिया गया है। सेनानी 13 वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल कोरबा से आशुतोष सिंह को अब सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले का नए पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker