Raigarh News: टीपाखोल डेम में बड़ा हादसा टला! बोटिंग के दौरान पलटी नाव, बाल-बाल बचा परिवार!

Raigarh News : कोतरारोड थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव के पास स्थित टीपाखोल डेम में नए साल के पहले दिन एक बड़ा हादसा होने से टल गया। डेम के अंदर बोटिंग के दौरान तेज रफ्तार नाव पलट गई, लेकिन समय पर बचाव कार्य होने से किसी की जान नहीं गई।

जानकारी के अनुसार, किरोड़ीमल के रहने वाला एक परिवार बोटिंग का आनंद ले रहा था,तभी नाविक तेज गति से नाव चलाने लगा। इसी बीच नाव को मोड़ने के समय रफ्तार अधिक होने के कारण असंतुलित होकर पलट गई। जिससे सभी लोग पानी में गिर गए, लेकिन सौभाग्य से उन्होंने लाइफ गार्ड जैकेट पहनी हुई थी, जिससे वे डूबने से बच गए। घटना के तुरंत बाद, पास मौजूद दूसरी नाव से पति-पत्नी और बच्चा को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

नए साल पर भारी भीड़


नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने टीपाखोल डेम पहुंचे थे। इस दौरान बोटिंग और अन्य गतिविधियों का आनंद लिया जा रहा था। घटना के बाद वहां मौजूद लोग सहम गए, लेकिन जल्द ही स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker