Raigarh News: दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आई महिला की मौके पर मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम!

रायगढ़।  चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायगढ़-हमीरपुर रोड पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। संबलपुरी गांव के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना आज सुबह करीबन 9 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका और सामने पैदल चल रही महिला को चपेट में ले लिया, महिला ट्रेलर के पहियों के नीच बुरी तरह रौंदी गई, जिससे उसकी मौके पर ही जान चली गई।

सूचना मिलते ही चक्रधर नगर  पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी है, जो मौके से फरार बताया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पति पत्नी हमीरपुर के रहने वाले है, जो अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए सुबह निकले थे। दोनों संबलपुरी गांव के पास पहुंचे थे, जहां गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई थी। सड़क जाम होने व सड़क के किनारे गड्ढे होने के कारण पति ने पत्नी को बाइक से उतार दिया। महिला सड़क पर चल रही थी और उसका पति कुछ दूर आगे निकल गया था, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर आया और महिला को चपेट में ले लिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है, उन्होंने रायगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। जिससे भारी वाहनों के पहिए थम गए है, और सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग चुकी है। ग्रामवासियों पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा के साथ सड़क पर गति नियंत्रण के उपाय करने और दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker