Raigarh News: तरबूज की फसल को नुकसान पहुंचाने पर बुजुर्ग की हत्या,सब्बल से वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार! लैलूंगा थाना क्षेत्र का मामला…

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के बरखोलिया गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तरबूज की फसल को नुकसान पहुंचाने के मामूली विवाद में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना के बाद लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक

जानकारी के अनुसार, घटना 11 मई की शाम की है। मृतक की पहचान सहदेव मांझी के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 60 वर्ष थी। बताया जा रहा है कि गांव के ही विजय कुमार मांझी ने तरबूज की फसल को नुकसान पहुंचाने के शक में सहदेव मांझी से विवाद कर लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर लोहे की सब्बल से सहदेव पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सहदेव की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। लैलूंगा पुलिस ने आरोपी विजय कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पहले भी आपसी कहासुनी होती रही थी और मृतक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker