Raigarh News: दलदल में डूबने से नन्हे हाथी शावक की मौत, वन विभाग मौके पर!

रायगढ़: जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। कटंगडीही जंगल के खोखोरोआमा मछरीछिचरा डहर में एक नन्हे हाथी शावक की दलदल में फंसकर मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के विभिन्न जंगलों में इस समय लगभग 200 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इन्हीं दल में से एक हाथी शावक बिछड़ गया, लगभग 1 वर्षीय हाथी शावक गहराई वाले दलदली क्षेत्र में फंस गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शावक को निकालने का प्रयास शुरू किया गया। फिलहाल वन विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों की आवाजाही इन दिनों काफी बढ़ गई है, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं में भी इजाफा देखने को मिल रहा है।

फसलों को भी पहुंचा रहे नुकसान

जिले में इन दिनों लगभग 200 हाथियों का दल जंगलों में विचरण कर रहा है, जो कभी-कभी मानव समाज तक पहुंच रहे हैं। हाथी और मानव द्वंद की खबर भी लगातार सामने आ ही है । बीते दिनों लैलूंगा वन परिक्षेत्र के गमेकेला गांव में जंगली हाथी गांव में घुस आया था और घर के बाहर आंगन में सोई दो महिलाओं को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। वही गांव के आसपास खेतों में लगे फसलों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker