Bhatgaon News : भटगांव में अवैध शराब बेच रही थी महिला ! पहुंच गई पुलिस, गिरफ्तार !

Bhatgaon News: भटगांव नगर में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपीया को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने महिला आरोपीया के कब्जे से 16पाव देशी प्लेन शराब, हांथ भट्ठी से निर्मित 09 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया है। महिला के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भटगांव आज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला घर पर अवैध शराब बिक्री करने के लिए रखी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर रेड कार्रवाई की। जहां महिला आरोपीया अनीता प्रेमी पिता रमेश प्रेमी उम्र 29 वर्ष निवासी अंबेडकर चौक वार्ड क्रमांक 15 भटगांव के कब्जे पर अवैध शराब पाया गया।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker