Raigarh News: भाई ने बहन की कुल्हाड़ी मारकर की निर्मम हत्या, मां पर भी किया हमला! पुलिस हिरासत में आरोपी…लैलूंगा थाना क्षेत्र का मामला…

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना अंतर्गत राताखंड गांव से बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां विवाद के चलते एक युवक ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या के प्रयास को रोकने आई मां पर भी आरोपी ने हमला किया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गईं।फिलहाल लैलूंगा पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की जांच कार्यवाही कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान उर्मिला राठिया के रूप में हुई है, जो पति की मृत्यु के बाद से अपने मायके में निवास कर रही थी। जानकारी के अनुसार, उर्मिला की शादी पोरडा गांव में हुई थी, लेकिन पति की मौत के बाद वह मायके आकर रहने लगी थी। यह बात उसके सगे भाई संतकुमार मांझी को नागवार गुजर रही थी और अक्सर दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।

लात घूंसे के बाद कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

बुधवार सुबह एक बार फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ा, जिसके बाद आरोपी ने बहन पर लात-घूंसों से हमला किया और फिर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की शोरगुल सुनकर मां बचाव के लिए दौड़ीं, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। बेटी की लाश के पास मां बेहोश होकर गिर पड़ीं।

घटना की सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया गया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker