Tamnar News : मुड़ागांव पेड़ कटाई का आज दूसरा दिन, सुबह से पुलिस छावनी में तब्दील क्षेत्र! देखिए वीडियो, कैसा है मंजर….

Tamnar News: महाजेंको के ठेकेदार अदानी के द्वारा नए कोल प्रोजेक्ट के लिए की जा रही जंगल की कटाई का आज दूसरा दिन है। कल हुए पेड़ कटाई के विरोध के बाद आज भी सराईटोला पंचायत का आश्रित ग्राम मुड़ागांव  पुलिस छावनी में तब्दील है। सुबह से ही भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। फिलहाल ग्रामीण अभी किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि आज विरोध के स्वर तेज होने वाले हैं। समय के साथ लोगों के भीड़ भी मौके पर इकट्ठी हो रही है।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

कांग्रेसी नेताओं का जमावड़ा होने की आशंका

विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि आज दोपहर 2:00 बजे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज तमनार आने वाले है, जो ग्रामीणों द्वारा किये जा रहे जंगल कटाई के विरोध का समर्थन करेंगे। प्रदेश प्रभारी के साथ-साथ क्षेत्र के कार्यकर्ता और कांग्रेसी विधायकों के आने की भी बात कही जा रही है।

विरोध जताने वाले लोगों की कल हुई थी गिरफ्तारी

अदानी द्वारा की जा रही जंगल कटाई के विरोध में प्रदर्शन करने वाले लोगों की कल गिरफ्तारी हुई थी, क्षेत्रीय विधायक विद्यावती सिदार के साथ ही साथ भाजपा से पूर्व विधायक रहे सत्यानंद राठिया को भी पुलिस ने हिरासत में ले ली थी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker