Tamnar Breaking : सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर रुप से घायल! हुंकराडिपा चौक के केलो पुल पर हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस !

Tamnar News: तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। आज शाम लगभग 4 बजे हुंकराडिपा चौक के पास केलो नदी ब्रिज के ऊपर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल तमनार पुलिस मृतक के परिजनों को सूचना देकर अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी और एंबुलेंस के जरिए घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीं, मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक घरघोड़ा क्षेत्र के रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।

अपडेट

बाईक में सवार मृतक का नाम धनेश्वर राठिया पिता मोती राठिया उम्र 18 वर्ष निवासी कोगनारा थाना घरघोड़ा, घायल का नाम गोलू राठिया पिता विजय राठिया उम्र 19 वर्ष निवासी कोगनारा थाना घरघोड़ा बताया जा रहा है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker