Tamnar News: भालुमुड़ा गांव में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तमनार पुलिस जांच में जुटी!

तमनार। तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भालुमुड़ा गांव के डिपापार में एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का दुखद मामला सामने आया है। मृतक की पहचान लक्ष्मी राम चौहान (उम्र 55 वर्ष), पिता करम सिंह चौहान के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात मृतक के परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद रात करीब 9 बजे सोने चले गए थे। रात करीब 10 बजे मृतक की पत्नी ने जब उनके कमरे में जाकर देखी, तो वह सोते हुए मिले। इसके बाद वह दूसरे कमरे में चली गई। इसी बीच, रात करीब 11 बजे लक्ष्मी राम चौहान बगल के कमरे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद तमनार पुलिस आज मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक शराब का आदी था और बीते 15 दिनों से अक्सर खुद के मरने की बात कह रहा था। परिजनों ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और अंततः मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker