Raigarh News: तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत, वन विभाग की टीम जांच में जुटी! तमनार वन परिक्षेत्र की घटना…

रायगढ़। तमनार वन परिक्षेत्र के गौरमुड़ी गांव में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहाँ तालाब में डूबने से लगभग 6 माह के  हाथी शावक की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और शावक के शव को तालाब से बाहर निकाला।

वन अधिकारियों के अनुसार, पिछले 15 दिनों से 34 हाथियों का दल—जिसमें नर, मादा और कई शावक शामिल हैं—गौरमुड़ी और आसपास के क्षेत्रों में लगातार विचरण कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि पानी पीने या खेलने के दौरान शावक तालाब में फिसलकर गिर गया और बाहर नहीं निकल पाया। फिलहाल वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker