सारंगढ़-बिलाईगढ़ : अवैध शराब पर सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही ! 200 लीटर अवैध शराब बरामद ! दो आरोपी गिरफ्तार !

सारंगढ़-बिलाईगढ़। नवीन जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ के सरिया थाना पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब पर कल बड़ी कार्यवाही की गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 200 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कल सरिया थाना प्रभारी विजय गोपाल को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम पीहरा के टार तालाब के पास कच्ची महुआ शराब बना रहें हैं।
जिसकी सूचना से वरिष्ठ अधिकारी अति0पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं एस0डी0ओ0पी0 सारंगढ़ बिलाईगढ़ को अवगत कराकर उनके कुशल मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सरिया विजय गोपाल ने रेड पार्टी टीम तैयार कर मुखबिर के बताए जगह पर हमराह स्टॉफ के साथ रवाना हुए।

तब ग्राम पीहरा के टार तालाब के पास कुछ व्यक्ति कच्ची महुआ शराब बना रहे थे। जिन्हे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम दिनेश मिरी पिता समारु मिरी उम्र 28साल साकिन पीहरा थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ. ग.) दूसरा गणेश राम मिरी पिता समारु मिरी उम्र 27वर्ष साकिन पीहरा थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का होना बताए। उक्त दोनों आरोपी के कब्जे से 100-100लीटर कच्ची महुआ शराब 50-50लीटर क्षमता वाली 4नग प्लास्टिक का डब्बा में 200लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 40,000 रुपय जप्त की गई। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त शराब रेड कार्यवाही में प्र.आर.मंडलोई आर0विमल जांगड़े, सियाराम , महादेव , प्यारे लाल कि सराहनीय भूमिका रही ।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker