Bhatgaon News: मुसलमान मोहल्ले के चबूतरे में सजी थी जुआरियों की महफिल ! मौके पर पहुंच गई भटगांव पुलिस ! पांच जुआरी गिरफ्तार, नगदी जप्त !

Raigarh News: भटगांव पुलिस द्वारा 52 परियों के साथ पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 5 जुआरियों को रंगे हाथ दबोचा गया है। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की है। पुलिस ने मौके से 7460 रुपए एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आज भटगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी भटगांव नगर में पठान मोहल्ला के अंतर्गत आने वाले एक चबूतरा पर कुछ जुआड़ियों द्वारा रुपए पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही भटगांव थाना पुलिस की टीम ने मौके पर रेट की।

गिरफ्तार जुआड़ी

1. तौफीक खान पिता लतीफ खान, 2. मोहम्मद इश्तियाक पिता ईशाक खान, 3. सत्यनारायण सोनी पिता गोरेलाल सोनी, 4. संतोष बघेल पिता रामेश्वर बघेल साकिनान भटगांव थाना भटगांव जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5. अनिल जाटवार पिता कुंज राम जाटवर ग्राम नंगारीडीह थाना हसौद जिला शक्ति

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker